राम जी के 5 सबसे सर्वश्रेष्ठ भजन | Top 5 Shri Ram Bhajan lyrics in Hindi

राम जी के 5 सबसे सर्वश्रेष्ठ भजन | Top 5 Shri Ram Bhajan lyrics in Hindi

ram bhajan lyrics, top 5 ram bhajan lyrics, shri ram bhajan, shri ram bhajan lyrics, shri ram bhajan in hindi, ram ji bhajan lyrics, ram bhajan likha hua, ram bhajan in written, ram bhajan in hindi, shri ram bhajan lyrics, ram ji ke bhajan lyrics, shri ram ke bhajan lyrics


श्री रामचंद्र जी के यह 5 सबसे लोकप्रिय भजन ( Top 5 Ram Bhajan Lyrics) हमारा विश्वास है आपको अवश्य पसंद आएंगे। इन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ गुनगुना कर श्री रामचंद्र जी के भजन (Shri Ram Bhajan) का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। गानों के साथ उनके ऑडियो भी दिए गए हैं जिसे आप सुन कर गाने की धुन को आसानी से समझ सकते हैं।


#1 Ram Bhajan Lyrics in Hindi

राम नाम के साबुन से जो मन का मैल छुड़ायेगा | Ram Naam Ke Sabun se Lyrics

🎧 Song Ram Naam Ke Sabun se
🎙️ Singer Pujya Prembhushan Ji
🎵 Type Ram Bhajan
✒️ Language Hindi


राम नाम के साबुन से
जो मन का मैल छुड़ायेगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।।

नर शरीर अनमोल रे प्राणी
प्रभु कृपा से पाया है,
झूठे जग परपंच में पड़कर
क्यों प्रभु को विसराया है।२
समय हाथ से निकल गया तो...
समय हाथ से निकल गया तो
सिर धुन धुन पछताएगा
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।

राम नाम के साबुन से
जो मन का मैल छुड़ायेगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।।

झूठ कपट निंदा को त्यागो
हर प्राणी से प्यार करो,
घर पर आए अतिथि कोई तो
यथाशक्ति सत्कार करो।२
पता नहीं किस रूप में आकर...
पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।

राम नाम के साबुन से
जो मन का मैल छुड़ायेगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।।

साधन तेरा कच्चा है
जब तक प्रभु पर विश्वास नहीं,
मंजिल कर पाना है क्या जब
दीपक में प्रकाश नहीं।२
निश्चय है तो भवसागर से...
निश्चय है तो भवसागर से
बेड़ा पार हो जाएगा
निर्मल मन के दर्पण में
वह राम के दर्शन पाएगा।

राम नाम के साबुन से
जो मन का मैल छुड़ायेगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।।

दौलत का अभिमान है झूठा
यह तो आनी जानी है,
राजा रंक अनेक हुए
कितनों की सुनी कहानी है।२
राम नाम प्रिय महामंत्र ही...
राम नाम प्रिय महामंत्र ही
साथ तुम्हारे जाएगा
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।

राम नाम के साबुन से
जो मन का मैल छुड़ायेगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह
राम के दर्शन पाएगा।।


#2 Shri Ram ke Bhajan

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी | Teri Mand Mand Muskaniya Pe Balihar Raghav Ji Lyrics

🎧 Song Teri Mand Mand Muskaniya Pe Balihar Raghav Ji
🎙️ Singer Pujya Rajan Jee
🎵 Type Ram Bhajan
✒️ Language Hindi


तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी ।।२

तेरे बाल बड़े घुंघराले
बादल हो कारे कारे २
तेरी पांव की पैजनिया पे...
तेरी पांव की पैजनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी ।।२

तेरे नैना बड़े कजरारे
लगते हैं प्यारे प्यारे २
तेरी मधुर मधुर मुस्कनिया पे...
तेरी मधुर मधुर मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी ।।२

तेरे संग में सिया सुकुमारी
लगती हैं प्यारी प्यारी २
इससे जुगल जोड़ी पर जाऊं मैं...
इससे जुगल जोड़ी पर जाऊं मैं
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी ।।२


#3 Ram Bhajan lyrics

नाम रघुनंदन जी के चंदन हो | Naam Raghunandan Ji Ke Chandan Ho Lyrics

🎧 Song Naam Raghunandan Ji Ke Chandan Ho
🎙️ Singer Pujya Rajan Jee
🎵 Type Ram Bhajan
✒️ Language Hindi


नाम रघुनंदन जी के चंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।।२

सिध्द प्रसिद्ध चाहे ब्याघ अउरी गिद्ध हो
पथितन के पावन करें नाम समृद्ध हो २
चरण कमल से गठबंधन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।२
नाम रघुनंदन जी के चंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।

पुरुषऽ पुरातन हउअन परम पदार्थ
राम जी से सिद्ध तोहार स्वार्थ परमार्थ २
भारत में भज चाहे लंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।२
नाम रघुनंदन जी के चंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।

भक दे अंजोर होई मणिदीप बाड़ऽ
नर तन सफल हे राजन तू जिंदगी संवारऽ
दिहले सलाह सिवानंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।२
नाम रघुनंदन जी के चंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।।
भारत में भज चाहे लंदन हो
गमक जईबा कलऽ मन बंदन।२


#4 Shri Ram Bhajan lyrics

राम जपते रहो काम करते रहो | Ram Japte Raho Kaam Karte Raho Bhajan Lyrics

🎧 Song Ram Japte Raho Kaam Karte Raho
🎙️ Singer Pujya Rajan Jee
🎵 Type Ram Bhajan
✒️ Language Hindi


राम जपते रहो काम करते रहो
वक्त जीवन का यूं हीं निकल जाएगा २
अगर लगन सच्ची भगवन से लग जाएगी
तेरे जीवन का नक्शा बदल जाएगा।
राम जपते रहो काम करते रहो...

लाख चौरासी भरमन किया दुख सहन
पाया मुश्किल से तब ऐसा मानुष का तन २
राह चलते चलो करके सीधी नजर
पैर नाजुक है नीचे फिसल जाएगा।
राम जपते रहो काम करते रहो
वक्त जीवन का यूं हीं निकल जाएगा

कौल तूने किया मैं करूंगा वफा।
पर गया भूल कुछ ना कमाया नफा २
होके मस्ती में तू मूलधन खा गया
आखिरी में तेरा सिर कुचल जाएगा।
राम जपते रहो काम करते रहो
वक्त जीवन का यूं हीं निकल जाएगा।

खैर बीती तजो अब संभालो जरा
प्रेम गदगद हो आशु निकालो जरा
वो दया पात्र प्रभु का भरो नीर से
भरते भरते किसी दिन छलक जाएगा।
राम जपते रहो काम करते रहो
वक्त जीवन का यूं हीं निकल जाएगा।

छोड़ कर छल कपट मोह माया जतन
लौ प्रभु से लगालो जगदंबा शरण
मोम सा है जिगर इन दया सिंधु का
असर पड़ते ही फौरन पिघल जाएगा
राम जपते रहो काम करते रहो
वक्त जीवन का यूं ही निकल जाएगा।
अगर लगन सच्ची भगवन से लग जाएगी
तेरे जीवन का नक्शा बदल जाएगा।


#5 Most Popular Shri Ram Bhajan lyrics

दहिने लखन जी बाएं जनक दुलारी हे | Dahine Lakhan Ji Baye Janak Dulari lyrics

🎧 Song Dahine Lakhan Ji Baye Janak Dulari He
🎙️ Singer Pujya Rajan Jee
🎵 Type Ram Bhajan
✒️ Language Hindi


दहिने लाखन जी बाएं जनक दुलारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।।२

र्निपदा सरथ जी के अजीर बिहारी
निर्गुण ब्रह्मा सगुण बपू धारी २
धनुष के धारी प्रभु जी...
धनुष के धारी प्रभु जी दीन हितकारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।
दहिने लखन जी बाएं जनक दुलारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।।

बक्सर मुनिवर यज्ञ रक्षाकारी
ताड़का सुबाहु निशचर हरि जी ने मारी २
शीला अहिल्या...
शीला अहिल्या चरण रज से तारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।
दहिने लखन जी बाएं जनक दुलारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।।

फूल चुनत जे जनक फुलवारी
आइसन कृपाल कहांवा तू पाईबा शिकारी २
राजन हो रामजी दीहें...
राजन हो रामजी दीहें बिगड़ी सुधारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।
दहिने लखन जी बाएं जनक दुलारी हे
मंगल भवन अमंगल हारी हे।।२


हमें उम्मीद है, यह लोकप्रिय श्री राम भजन लिरिक्स हिंदी में (Popular Shri Ram Bhajan lyrics in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हमारी यही प्रार्थना है कि प्रभु श्री राम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
जय श्री राम

Post a Comment

0 Comments